
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फीफा ने शांति पुरस्कार से नवाजा है। हालांकि, ये नोबेल शांति पुरस्कार नहीं था, जिसकी मांग खुद ट्रंप भी कई मौकों पर कर चुके हैं। शुक्रवार को फीफा ने अपने पहले ‘FIFA Peace Prize- Football Unites the World’ पुरस्कार ट्रंप को देकर पूरी दुनिया को चौंका दिया। फिफा के 2026 वर्ल्ड कप ड्रॉ के दौरान वाशिंगटन में हुए भव्य समारोह में फीफा प्रेसिडेंट जियानी इन्फैंटिनो ने ट्रंप को गोल्डन ट्रॉफी, मेडल और सर्टिफिकेट भेंट किया। इन्फैंटिनो ने ट्रंप को अवॉर्ड देते हुए कहा, ‘ये आपका पीस प्राइज है सर। आपने दुनिया में शांति और एकता के लिए जो काम किया है, उसके लिए ये सम्मान है।’

स्टेज पर डोनाल्ड ट्रंप ने गले में गोल्ड मेडल पहने और हाथ में गोल्डेन ट्रॉफी ली। ट्रंप मुस्कुराते रहे और इन्फैंटिनो ने तारीफों के पुल बांधे, ‘हम चाहते हैं ऐसा लीडर जो लोगों की परवाह करे।’ ट्रंप ने अवॉर्ड लेते हुए कहा, ‘ये मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा सम्मान है।’ उन्होंने अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप, कनाडा के PM मार्क कार्नी और मेक्सिको की प्रेसिडेंट क्लाउडिया शीनबॉम को भी धन्यवाद कहा। ट्रंप ने अपने भाषण में भावुक होते हुए कहा, ‘यह सचमुच मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है।’ उन्होंने अपनी पत्नी और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप को भी धन्यवाद दिया। FIFA ने दुनिया के कई हिस्सों में शांति लाने का क्रेडिट ट्रंप को दिया। उन्होंने गाजा में शांति को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के प्रयास को फीफा प्रेसिडेंट ने सराहना की। साथ ही दुनिया के कई संघर्षों को खत्म करने पर ट्रंप की तारीफ की गई है।












