
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के आदर्श नगर में एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को टक्कर मारने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक सफेद रंग की हुंडई सैंट्रो कार तेज रफतार से आई और सड़क पर मौजूद सभी लोगों को टक्कर मार दी। सबसे पहले कार ने उल्टी दिशा से आ रहे सफेद स्कूटर को टक्कर मारी, जिससे चालक घसीटता हुआ चला गया और फिर बच्चे को गोद में लेकर चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी।

इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़ी बाइक और बाइक के पास बातचीत कर रहे 4 लोगों को टक्कर मार दी। बता दे कि सभी घायलों में एक नाबालिग बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बच्चे को कार के नीचे से निकाला और अस्पताल में दाखिल करवाया और उसका इलाज़ चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को हिरासत में ले लिया है।












