Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur एक देश एक चुनाव का बिल पास करवा के मोदी सरकार ने...

एक देश एक चुनाव का बिल पास करवा के मोदी सरकार ने रचा नया इतिहास: तीक्ष्ण सूद 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में आज तीक्ष्ण सूद के साथ भाजपा नेताओं पूर्व पार्षद व जिला महामंत्री भाजपा सुरेश भाटिया बिट्टू, अश्वनी गैंद, यशपाल शर्मा, करन कपूर ने मोदी सरकार द्वारा  लोकसभा में भारी बहुमत से एक देश एक चुनाव बिल पास करके जेपीसी को भेजने का स्वागत तथा धन्यवाद किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि पुरे देश में एक साथ चुनाव होने से कम से कम एक लाख  करोड़ रुपए केंद्र की सरकार के बर्बाद होने से बचेगें, जो देश में विकास तथा प्रगति के काम आएगें।देश की आज़ादी के बाद करीब दो दशक तक पुरे देश में एक ही समय चुनाव होते रहें  हैं, परन्तु परस्तिथियां बदलने के साथ अब देश में बहुचुनाव प्रथा चल रही हैं। हर साल में एक-दो बार विधान सभाओं के चुनाव आते रहते हैं व बीच-बीच में उपचुनाव भी करवाने पड़ते हैं, जिससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था पर भारी भरकम बोझ पड़ता है व समय-समय पर चुनाव होने से विकास कार्य ठप हो जाते हैं तथा लोगों की भलाई के लिए लागू की जाने वाली बहुत सी स्कीमों का क्रियाबन भी अटक जाता हैं।

इस के अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी चुनावी ड्यूटी में बार-बार झोंकना पड़ता है। सूद ने कहा कि सबसे बड़ी अफ़सोस की बात तो यह हैं कि भारत में मुख्य विपक्षी दल देशहित  की राजनीति करने की बजाए मोदी विरोधी या भाजपा विरोधी राजनीति में लगे हुए हैं। उन्हें  देश के हित में क्या बुरा है क्या भला हैं इसकी कोई प्रवाह नहीं, बार-बार चुनावों से सरकारी कर्मचारी केबल चुनावी मशीनरी बन के रह चुके हैं, जिससे उनके कार्यलयों का काम बुरी तरह पिछड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को केवल विरोध की भूमिका को छोड़ कर राष्ट्र हित के मुद्दों के आधार पर सकरात्मक भूमिका निभानी चाहिए।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here