Thursday, October 8, 2026
Home Education सरकारी स्कूल अज्जोवाल के बच्चों ने किया जंग-ए-आजादी स्मारक का भ्रमण

सरकारी स्कूल अज्जोवाल के बच्चों ने किया जंग-ए-आजादी स्मारक का भ्रमण

Oplus_16908288

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी गुरिंदरजीत कौर तथा प्रिंसिपल रविंदर कौर के मार्गदर्शन में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के तहत जंग-ए -आजादी स्मारक का भ्रमण करवाया गया। इस मौके पर स्कूल की अध्यापिकाए संगीता सैनी, रणजीत कौर तथा मोनिका भी उनके साथ थी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण बच्चों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। स्मारक  पर बच्चों ने पंजाबियों द्वारा देश की आजादी में डाले गए योगदान के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में पंजाब के योगदान को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आजादी के संग्राम में सबसे ज्यादा शहीदियां पंजाबियों ने दी। युवा पीढ़ी ने इस आजादी को संभाल कर रखना है। देश की मजबूती ही हमारे लिए एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि इस शैक्षणिक भ्रमण में छठी कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया गया। उनके आने-जाने और खाने की व्यवस्था शिक्षा विभाग ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here