Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur सीमा प्रहरियों का ऋण नहीं उतार सकते देशवासीः लक्की ठाकुर

सीमा प्रहरियों का ऋण नहीं उतार सकते देशवासीः लक्की ठाकुर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। क्षत्रिय करणी सेना पंजाब के अध्यक्ष लक्की ठाकुर ने आरएसपुरा के समीप भारत-पाक सीमा पर बने सुचेतगढ़ बार्डर पर बीएसएफ जवानों और अधिकारियों से भेंट की और उन्हें गत दिवस किए गए आप्रेशन सिंदूर की बधाई दी और उन्हें नमन किया।

Advertisements

लक्की ठाकुर ने कहा कि इन्हीं सीमा प्रहरियों की बदौलत सारा देश चैन की नींद सोता है और इनका ऋण हम कभी नहीं उतार सकते। लक्की ठाकुर ने कहा कि सीमा पर पहुंचकर काफी गर्व महसूस होता है कि हमारे जवान देश की खातिर हर परिस्थिति में डटे रहते हैं। उन्होंने कहा कि आज सारे देश को अपने वीर और महान सैनिकों पर गर्व है और गर्व रहेगा।

इस मौके पर उनके साथ सोनू ठाकुर, वंश ठाकुर, अनु ठाकुर, सिंधू ठाकुर, नन्नू ठाकुर, रोहित ठाकुर आदि ने भी जवानों से भेंट की और उनकी कर्तव्य निष्ठा को प्रमाम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here