Friday, October 9, 2026
Home Education युवा महोत्सव में सरकारी कालेज की सम्मी टीम ने प्राप्त किया तीसरा...

युवा महोत्सव में सरकारी कालेज की सम्मी टीम ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

govt college news sammi team won and got 3rd position

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी कॉलेज, होशियारपुर की सम्मी लोक नृत्य (लड़कियां) टीम की छात्राओं ने अपनी असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर में आयोजित पंजाब राज्य अंतर-विश्वविद्यालय युवा महोत्सव-2025 के लोक नृत्य मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल किया।

Advertisements

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. गगनदीप चीमा ने विजेता छात्राओं का लौटने पर हार्दिक स्वागत किया और टीम के साथ-साथ टीम इंचार्ज अध्यापिकाओं परमिंदर कौर, मोनिका, मनप्रीत कौर व भाग्यश्री को बधाई दी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इसी लोक नृत्य टीम ने इस वर्ष पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ के जोनल और इंटर-जोनल युवा एवं विरासत महोत्सव में भी प्रथम स्थान हासिल करके सरकारी कॉलेज, होशियारपुर का नाम रोशन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here