Monday, October 5, 2026
Home International बम धमाके से मदरसे हुआ तबाह, 2 बच्चों की मौत, 8 घायल

बम धमाके से मदरसे हुआ तबाह, 2 बच्चों की मौत, 8 घायल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नॉर्थ वजीरिस्तान जिले में गुरुवार को देर रात एक मदरसे में धमाका हो गया। जानकारी के अनुसार बम धमाका खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के नॉर्थ वजीरिस्तान जिले में खुशहाली गांव के अयाज़ कोट इलाके में स्थित मदरसे में हुआ। कुछ अज्ञात लोगों ने मदरसे में बम लगाया था। धमाका इतना तेज़ का था कि पूरा मदरसा तबाह हो गया और चीखपुकार मच गई। मदरसे में हुए इस बम धमाके में 2 बच्चों की मौत हो गई और 8 अन्य घायल हो गए।

Advertisements

घायल बच्चों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। मदरसे में बम धमाके के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी संगठन ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है, पर इस बात की आशंका जताई जा रही है कि इसके पीछे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) का हाथ है, जो अक्सर ही खैबर पख्तूनख्वा में इस तरह के धमाकों को अंजाम देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here