Thursday, October 8, 2026
Home Jammu & Kashmir LG सिन्हा ने लौटाई आतंक पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान, सरकारी नौकरी...

LG सिन्हा ने लौटाई आतंक पीड़ितों के चेहरों पर मुस्कान, सरकारी नौकरी देकर निभाया वायदा

जम्मू-कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। जम्मू-कश्मीर में आतंकी हिंसा का शिकार हुए परिवारों के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर के लोक भवन में एक भावुक समारोह के दौरान पीड़ित परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। एलजी ने साफ कहा कि प्रशासन इन परिवारों को नौकरी, न्याय और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे सिर्फ एक सरकारी कागज नहीं, बल्कि सिस्टम में खोए हुए भरोसे की वापसी बताया।

Advertisements

एलजी ने कहा कि दशकों तक इन परिवारों के आंसू पोंछने वाला कोई नहीं था। लेकिन अब इंसाफ का लंबा इंतजार खत्म हो गया है। सरकार ने पुनर्वास के लिए ठोस कदम उठाए हैं जिससे पीड़ितों की गरिमा लौटी है। आज कश्मीर डिवीजन के 39 परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लौटी है। इससे पहले जम्मू में ऐसे ही 41 परिवारों को नौकरी दी गई थी। शुक्रवार शाम को नौगाम विस्फोट के 9 पीड़ित परिवारों को भी नियुक्ति पत्र मिले थे। एलजी ने बताया कि इस साल अब तक 200 से ज्यादा परिवारों को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here