स्थापना दिवस पर अहमदिया जमात ने निकाला पिस मार्च

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। अहमदिया मुस्लिम जमात की स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर कादियान जिल्ला गुरदासपुर से होशियारपुुर स्थित अहमदिया मस्जिद तक अहमदिया सम्प्रदाए के लोगों ने पिस मार्च का आयोजन किया। शुभ आरंभ में कादियान से 60 मोटर साइकल पर 120 सदस्यों का जत्था होशियारपुर पहुंचा और जुम्मा की नमाज़ अदा की। इस अवसर पर मौलवी सुल्तान जफ़र ने अपने संबोधन में कहा 23 मार्च का दिन अहमदिय्या सम्प्रदाय के इतिहास में अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 23 मार्च 1889 को लुधियाना शहर में सूफी अहमद जान के घर मिजऱ्ा गुलाम अहमद कादियानी ने अहमदिया संप्रदाय की नीव राखी थी।

Advertisements

उस दौर में मुस्लमानों में व्याप्त कुशास्कारों के खिलाफ धार्मिक चेतना जगाने के लिए पूर्व में इस्लाम के संस्थापक हजरत मुहम्मद मुस्तफा की और कुरान की भविष्यवाणियों के परिणाम स्वरुप अहमदिया सम्प्रदाय की स्थापना की। सर्वप्रथम 40 आदमियों ने दीक्षा ली उसके बाद से आज तक अहमदिय्या जमात ने लंबा उतर चढ़ाव का दौर देखा। उन्होंने कहा कि 1908 इ; के बाद जब मिजऱ्ा गुलाम अहमद कादियानी देहांत हुआ, उसके बाद से आज तक पांच अध्यात्मिक खलीफाओं ने इस्लाम की शिक्षाको ऊंचा कियौ है। वर्तमान में जमात का अध्यात्मिक नेतृत्व मिजऱ्ा मसरूर अहमद कर रहे है। जो इस वकत इंग्लैंड में रहते है।

अध्यात्मिक खिलाफत के नेतृत्व में जमात ने 10000 मस्जिदें, 500 स्कूले, 30 अस्पताल संसार भर में बनाए है। इससे 70 भाषाओं में कुरान का अनुवाद भी किया है। 207 से अधिक देशों में अहमदिया सम्प्रदाय के अनुयाई रहते है। अहमदिय्या सम्प्रदाए इस्लाम के वास्तविक शिक्षा का प्रचार और प्रसार के लिए अपने आपको समर्पित कर दिया है।

इसके उपरांत पिस मार्च के संचालक मौलवी सफीर अहमद शमीम ने प्रशासन का और कनक मंदी स्थित अहमदिय्या मस्जिद के पड़ोसियों का धन्यवाद किया। जिन्होंने इस पिस मार्च को सफल बनाने में हमारा सहयोग किया। इस अवसर पर अन्य के व्यतीत बासित रसूल,अबुबकर,मोमिन राशीद,सायेद रसूल और ताहेरुल अख्तर आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here