
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, रेलवे रोड पर यंग खालसा ग्रुप की टीम के सदस्यों द्वारा मीटिंग की गई जिसकी प्रधानगी यंग खालसा ग्रुप के अध्यक्ष जगजीत सिंह बत्रा ने की। इस अवसर पर विभिन्न विषयों पर विचार किया गया जैसे कि जरूरतमंद परिवारों की मासिक राशन सेवा, जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों के विवाह (पिछले महीने में दो लड़कियों के विवाह यंग खालसा ग्रुप द्वारा करवाए गए) के संबंध में चर्चा हुई।

इसके अलावा शहीदी दिनों को मुख्य रखते हुए रक्तदान कैंप लगाने और दूध के लंगर लगाने के संबंध में विचार किया गया। 29-12-25 को सुबह 9 बजे सिंह सभा गुरुद्वारा साहिब में दूध के लंगर लगाए जाने का फैसला किया गया। संगत से विनती है कि यंग खालसा ग्रुप की टीम द्वारा जो समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं, उनमें अधिक से अधिक सहयोग दें। इस मौके पर डॉ. हरजंदर सिंह ओबेरॉय, दलजीत सिंह मान, बलजिंदर सिंह, अनमोल सिंह, प्रभजोत सिंह, हरमिंदर सिंह, डॉ. आशु गोयल और मनूरीत आदि शामिल थे।












