Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur एसएवी स्कूल में गुरुपूर्व के उपलक्ष्य में विशेष सभा आयोजित

एसएवी स्कूल में गुरुपूर्व के उपलक्ष्य में विशेष सभा आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)।  श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस ए वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल में जैन शिक्षण निधि के प्रधान श्री जीवन जैन जी के निर्देशानुसार सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें मैडम परवीन और नौवीं की विद्यार्थी लाविशिका द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर जैन शिक्षा निधि के प्रधान जीवन जैन द्वारा भेजे गए संदेश को सुनीता दुग्गल ने बच्चों को पढ़ कर सुनाया।

Advertisements

उन्होंने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी का इस साल हम 358 वां प्रकाश उत्सव बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं। श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने सामाजिक समानता का समर्थन और अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सच्चाई के मार्ग पर बिताया ।उन्होंने पूरे समाज को यही उपदेश दिया कि व्यक्ति को कभी भी किसी की निंदा या चुगली करने से बचना चाहिए और ईर्ष्या करने के बजाय परिश्रम करना ज्यादा लाभकारी है। हमें ईमानदारी से अपनी जीविका कमानी चाहिए और अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान में देना चाहिए।

अपने काम में खूब मेहनत करें और लापरवाही ना बरतें। गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।यह सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। गुरु गोविंद सिंह जी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सिखों का गुरु घोषित किया था। इस अवसर पर स्कूल डीन श्रीमती सुनीता दुग्गल ,प्रिंसिपल श्रीमती मनु वालिया ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here