
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मैक्सिको में ट्रेन के साथ बड़ा हादसा हो गया। दक्षिणी मैक्सिको के ओक्साका में एक यात्री ट्रेन की कई बोगियों के पटरी से उतर जाने के चलते हुए ये हादसा हुआ। इसमें करीब 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं 98 लोग इसमें घायल हो गए हैं। मैक्सिको के अधिकारियों ने कहा है कि मौके पर रात और बचाव का काम जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। मैक्सिको रेलवे लाइन का संचालन करने वाली मैक्सिकन नौसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हादसे का शिकार हुई ट्रेन में 241 यात्री और नौ क्रू मेंबर सवार थे। इस दुर्घटना के नतीजे में 13 लोगों की जान चली गई और 98 लोगों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि 139 लोग खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों ने बताया कि ओक्साका और वेराक्रूज राज्यों को जोड़ने वाली इंटरओशनिक ट्रेन निजांडा शहर के पास एक मोड़ पर पटरी से उतर गई। दक्षिणी मेक्सिको की इस ट्रेन दुर्घटना से प्रशांत महासागर को मैक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर ट्रैफिक रुक गया। यह रेल दक्षिणी मेक्सिको में ट्रेन और प्रशांत महासागर और मैक्सिको की खाड़ी को जोड़ती है। देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने हादसे पर शोक जताते हुए प्रभावितों की हरसंभव मदद करने का निर्देश दिया है। ओक्साका राज्य के गवर्नर सोलोमन जारा ने कहा कि कई सरकारी एजेंसियां घायलों की मदद के लिए दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। सरकार की ओर से सभी संभव मदद की जा रही है।












