Tuesday, October 13, 2026
Home Crime बुरी खबर: हादसे में रोहित व नीतिका की मौत

बुरी खबर: हादसे में रोहित व नीतिका की मौत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: समीर सैनी। गांव चौहाल के समीप बीती रात्रि एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से 20 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र सोमनाथ निवासी बस्सी ख्वाजू व 19 वर्षीय नीतिका पुत्री राजकुमार निवासी दीप नगर होशियारपुर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

Advertisements

जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ए.एस.आई. ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक रोहित कुमार फ्रूट बेचने का काम करता था। रविवार सायं वह नीतिका के साथ चिंतपूर्णी से लौट रहा था। रात्रि करीब 12 बजे गांव चौहाल के पास एक बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।


पुलिस मौके से फरार आरोपी ड्रक ड्राईवर अजय कुमार पुत्र ब्रमहचंद्र निवासी नादौन के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 279, 304 ए व 427 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here