जमीनी विवाद: रंजिशन शादी वाले घर पर किया हमला, महिला सहित तीन गंभीर घायल

होशियारपुर,(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। हरियाना थाने के अधीन आते गांव सज्जनां में बीती देर रात शादी के बाद दुल्हा दुल्हन के घर पहुंचे ही पुरानी रंजिश को लेकर नजदीकी रिश्तेदारों ने दुल्हे के परिवार व ससुरालियों पर हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। परिजनों ने तत्काल ही सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची थाना हरियाना की पुलिस ने आरोपियों को लेकर जब देर रात मैडीकल करवाने सिविल अस्पताल पहुंची तो अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी में जमकर हंगामा हुआ।

Advertisements

पुलिस ने पीडि़त परिवार के ब्यान पर जसवीर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह व उसके बेटे संदीप सिंह निवासी सज्जनां, कुलविन्द्र सिंह पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी सारंगवाल, नौकर सुरेश कुमार उर्फ बिट्टू व उसके बेटे मोनू, सोढी व 3 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आई.पी.सी.की धारा 452, 324, 307, 148, 149 के साथ-साथ 25-27-59 के अधीन मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने इस मामले में आरोपी जसवीर सिंह, संदीप सिंह, कुलविन्द्र सिंह व सुरेश कुमार को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।

-अज्ञात सहित 9 पर मामला दर्ज मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार सज्जनां गांव के 24 वर्षीय दविन्द्र सिंह पुत्र मानविन्द्र सिंह की शादी कैनेडा में रह रही होशियारपुर के अस्लामाबाद की लडक़ी के साथ रविवार को होशियारपुर के शहर के अंदर निजी पैलेस में चल रही थी। शादी के बाद देर रात 9 बजे के करीब दुल्हा-दुल्हन की डोली के साथ रिश्तेदार भी सज्जनां गांव आए थे।

हमले में घायल दुल्हा दविन्द्र सिंह व दादी गुरदेव कौर के अनुसार मेहमान अभी निकले ही थे कि अचानक मेरे नजदीकी रिश्तेदार जसवीर सिंह व उसका बेटा संदीप सिंह अपने साथ कुलविन्द्र, नौकर सुरेश कुमार व उसके बेटे मोनू व तीन अज्ञात व्यक्ति मेरे आंगन में आकर तेजधार हथियारों से हमला करना शुरु कर दिया।

जब हम लोगों ने विरोध किया तो वह सभी मौके से फरार हो गए। दविंदर सिंह ने बताया कि हमलावर आरोपियों ने मेरी सास सतनाम कौर पत्नी मुख्तयार सिंह, दोनों साले डा. तेजवीर सिंह व अमरिन्दर सिंह धालीवाल व अन्य को घायल कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here