Monday, October 12, 2026
Home Crime मेक्सिको में फुटबॉल मैदान पर बंदूकधारियों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 11 लोगों...

मेक्सिको में फुटबॉल मैदान पर बंदूकधारियों ने बरसाई अंधाधुंध गोलियां, 11 लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य में स्थित सलामांका शहर में फुटबॉल मैदान पर हुए भीषण गोलीकांड में करीब 11 लोगों की मौत हो गई है और 12 अन्य घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, बंदूकधारियों ने एक फुटबॉल मैच समाप्त होने के ठीक बाद गोलीबारी शुरू कर दी। घटनास्थल पर ही 10 लोगों की जान चली गई, जबकि एक घायल व्यक्ति की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। सलामांका के मेयर सीजर प्रीटो ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में बताया कि घायलों में एक महिला और एक नाबालिग बच्चा भी शामिल है।

Advertisements

मेयर प्रीटो ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इससे शहर को लोग बेहद दुखी हैं। उन्होंने हिंसा पर काबू पाने के लिए राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम से तत्काल मदद की मांग की है। प्रीटो ने कहा, “दुर्भाग्य से कुछ आपराधिक समूह अधिकारीयों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो इसमें सफल नहीं होंगे।” राज्य की पुलिस ने गोलीबारी की जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कदम भी उठाए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here