Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur पूर्व मंत्री अरोड़ा के घर डटी ईडी व आईटी की टीम, राजनीतिक...

पूर्व मंत्री अरोड़ा के घर डटी ईडी व आईटी की टीम, राजनीतिक गलियारों की नज़रें कोठी पर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कथित पैसों के गबन एवं मंत्री रहते हुए निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के मामले में जांच कर रही ईडी एवं आईटी की टीमें दूसरे दिन भी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुन्दर शाम अरोड़ा के घर में जांच में जुटी हुई हैं। पता चला है कि देर रात तक जांच जारी रही तथा  दिन चढ़ने के साथ ही टीम ने फिर से कार्यवाही शुरु कर दी है। श्री अरोड़ा के घर के अंदर किसी को आने जाने की आज्ञा नहीं है।

Advertisements

टीम द्वारा कार्यवाही किए जाने की पल-पल की खबरें आप तक पहुंचाने के लिए जहां लगभग सारा मीडिया ही उनके घर के बाहर खड़ा है वहीं राजनीतिक गलियारों की नज़रें भी अरोड़ा के घर पर टिकी हुई हैं कि अंदर से क्या जिन बाहर आता है। खबर लिखे जाने तक टीम द्वारा कार्यवाही जारी थी तथा अभी तक इस मामले में किसी भी तरह का अधिकारित बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here