Thursday, October 15, 2026
Home National मणिपुर में हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद ने ली मुख्यमंत्री पद की...

मणिपुर में हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

मणिपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन खत्म हो गया है। इसके लिए गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया। इसके साथ ही राज्य को नया मुख्यमंत्री भी मिल गया है। युमनाम खेमचंद ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। मणिपुर के राज्यपाल अजय भल्ला ने लोकभवन में उनको शपथ दिलाई। मेतई सुमदाय से ताल्लुक रखने वाले 62 साल के खेमचंद सिंगजामेई विधानसभा सीट से विधायक और पेशे से इंजीनियर रहे हैं। वो बीरेन सरकार में नगर प्रशासन और आवास विभाग के मंत्री थे। इसके साथ ही 2022 में वो मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे।  

Advertisements

खेमचंद आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। बीजेपी मुख्यालय में मंगलवार को बैठक हुई थी। इसमें खेमचंद सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था। इस चुनाव के लिए बीजेपी आलाकमान ने राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को आब्जर्वर नियुक्त किया था। बता दें किमुख्यमंत्री की रेस में गोविंद दास और टी विश्वजीत सिंह सबसे आगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here