
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना समाजवादी पार्टी ने कार्यकारी पंजाब प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में फगवाड़ा चौंक में नगर निगम का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जावेद खान ने बताया कि चौंक में एक गटक का ढक्कन काफी दिनों से टूटा पड़ा है तथा इस बारे में नगर निगम से इलाका निवासियों ने कई बार शिकायत भी की है परन्तु आज तक इस ढक्कन को बदला नहीं गया है। जिसके कारण कई दुर्धटनायें भी हो चुकी हैं और कई लोग घायल हो चुके हैं।

यह एक इकलौता टूटा हुआ ढक्कन नहीं है शहर में ऐसे कई सीवरेज के टूटे हुए ढक्कन हैं लेकिन नगर निगम को इसकी कोई परवाह नहीं। सड़कों की हालत भी किसी से छिपी हुई नहीं है जगह जगह गड्डे पड़े हुए हैं । उन्होने कहा कि परन्तु नगर निगम के मेयर और होशियारपुर के विधायक ने भी इस से आंखें मूंद रखी हैं। उन्होने आगे कहा कि अगर जल्द ही नगर निगम ने इस बारे में कोई ठोस कारवाई नहीं की तो मेयर और होशियारपुर के विधायक के खिलाफ अर्थी फूंक रोष प्रदर्शन किए जायेंगे। इस अवसर पर सागर, अनमोल, दीपक शर्मा, विक्की , राजू, चिंटू, सूरज, रवि, विश्वास, हरविंद्र , निखिल, प्रिंस, अजय, विष्णु, काशू आदि उपस्थित थे।











