Saturday, October 24, 2026
Home National खामनेई की मौत की आग कराची तक पहुंची, US दूतावास में घुस...

खामनेई की मौत की आग कराची तक पहुंची, US दूतावास में घुस रहे प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग, 12 की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अयातुल्ला अली खामनेई की मौत की आग अब पाकिस्तान तक पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास परिसरर के बाहर हिंसक प्रदर्शन करते हुए आगजनी व तोड़फोड़ की। अमेरिकी मिलिट्री के जवानों ने भीड़ को खदेड़ने के लिए गोलियां चलाई। जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। घटना उस समय शुरू हुई जब बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कराची के एम.टी. खान रोड पर स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर एकत्र हुए।

Advertisements

प्रदर्शनकारी ईरान में अयातुल्ला खामेनेई और उनके परिवार को निशाना बनाए जाने के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे थे। तभी हालात बेकाबू हो गए जब प्रदर्शनकारियों ने पथराव करना शुरू कर दिया और दूतावास परिसर में घुसने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और वहां तैनात अमेरिकी सुरक्षाबलों ने पहले आंसू गैस के गोले छोड़े और फिर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसल लांज ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here