Wednesday, October 28, 2026
Home National 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

गाजियाबाद (द स्टैलर न्यूज़)। गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में बीरबल चौकी के पास एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में आग लग गई। आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर सीढ़ियों और इलेक्ट्रिक पैनल में लगी। इमारत में लगभग 45 फ्लैट हैं और उस समय करीब 150 लोग अंदर थे। सूचना मिलते ही खोड़ा पुलिस स्टेशन और दमकल विभाग सक्रिय हो गए। 8 से 10 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस, दमकल कर्मी और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाव कार्य शुरू किया।

Advertisements

हिंडन के डीसीपी निमिश दशरथ पाटिल ने बताया कि रात 12 बजे सूचना मिली कि पांच मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी है। फायर सर्विस और पुलिस तुरंत पहुंची। बचाव कार्य जारी रहा। इमारत में 150 लोग रहते थे। किसी की मौत नहीं हुई है। 8 से 22 लोगों को मामूली चोटें और धुएं से सांस की तकलीफ आई। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आग के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here