Saturday, October 17, 2026
Home National बेटी का अंतिम संस्कार कर क्रिकेट के मैदान में उतरे खिलाड़ी ने...

बेटी का अंतिम संस्कार कर क्रिकेट के मैदान में उतरे खिलाड़ी ने जड़ा शतक

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलने वाले विष्णु सोलंकी नवजात बेटी की मौत के बाद चंडीगढ़ के खिलाफ मैदान में उतरे और शतक जड़ा। इसके बाद हर कोई विष्णु को सलाम कर रहा है। बता दें कि क्रिकेटर विष्णु की नवजात बच्ची खराब सेहत दुनिया को अलविदा कह गई थी और बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद विष्ण मैदान पर उतरे और अपनी टीम के लिए शतक लगा दिया।

Advertisements

चंडीगढ़ के खिलाफ विष्णु ने 12 चौकों की मदद से 104 रन बनाए। बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें रियल हीरो बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here