
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। ईरान ने दुबई और अबू धाबी पर ड्रोन हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबक दुबई के एयरपोर्ट पर ड्रोन आकर गिरा। जिसके बाद दुबई का एयरस्पेस फिर से बंद कर दिया गया है। एक दिन पहले दुबई और कतर के लोगों को उनके फोन पर मिसाइल के खतरे के अलर्ट मिले थे। हालांकि, कतर ने अपने लोगों को फिर से बताया कि सुरक्षा का खतरा खत्म हो गया है।

सरकार की ओर से कहा गया है कि उसने एयर डिफेंस को एक्टिवेट कर दिया है। वहीं अलर्ट बजने के बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई और दुबई से उड़ान भरने का इंतजार कर रहे यात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर एयरपोर्ट पर बनी सुरंगों में ले जाया गया। एमिरेट्स एयरलाइंस ने कहा कि “दुबई आने-जाने वाली सभी उड़ानें अगली सूचना तक निलंबित कर दी गई हैं।” 28 फरवरी से 31 मार्च के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को दोबारा बुकिंग करने या रिफंड का अनुरोध करने का विकल्प दिया गया।











