Saturday, October 24, 2026
Home Jammu & Kashmir जिला जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प, तीन जेल कर्मी...

जिला जेल में कैदियों के दो गुटों में झड़प, तीन जेल कर्मी घायल, सुरक्षा कड़ी

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला जेल में शनिवार को कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई, जिससे जेल परिसर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। झड़प के दौरान तीन जेल कर्मियों सहित कुछ कैदी घायल हो गए।
अधिकारियों के अनुसार, घटना की शुरुआत दो कैदियों के बीच हुई तीखी बहस से हुई। बताया जा रहा है कि एक कैदी कश्मीर क्षेत्र का जबकि दूसरा राजौरी का निवासी है। दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने के बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया और देखते ही देखते अन्य कैदी भी इसमें शामिल हो गए।

Advertisements

स्थिति उस समय और तनावपूर्ण हो गई जब कुछ कैदियों ने कथित तौर पर जेल सुरक्षाकर्मियों पर पत्थर फेंक दिए। इसके बाद जेल प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर जम्मू-कश्मीर पुलिस को भी मौके पर बुलाया गया और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी जेल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

अधिकारियों के मुताबिक झड़प में घायल हुए तीन जेल कर्मियों और कुछ कैदियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल जेल परिसर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here