Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur माडर्न होना ठीक पर अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ना हमारा परम कर्तव्यः...

माडर्न होना ठीक पर अपने सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ना हमारा परम कर्तव्यः देवी भक्तिप्रभा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल के स्वर्णिंम जयंती के मौके पर श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर प्रकाशानंद जी सरस्वती महाराज के आशीर्वाद एवं सानिध्य में करवाए जा रहे श्री राम नवमीं महोत्सव के चौथे दिन कथा करते हुए देवी भक्तिप्रभा ने भगवान शंकर द्वारा माता पार्वती को श्री राम कथा सुनाने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि देवी जो भी मनुष्य श्री राम कथा को श्रद्धा और पूरे भाव से सुनता है उसके जन्म-जन्म के पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने बताया कि देवी भगवान वहीं प्रकट होते हैं जहां भाव होता है, जहां धर्म का वास होता है तथा जो लोग गऊ सेवा करते हैं, उन पर भगवान की असीम कृपा होती है। उन्होंने कहा कि आज हमने घरों में कुत्ते तो रख लिए, लेकिन गऊ माता को डंडे मारकर सड़कों पर गंदगी में छोड़ दिया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि माडर्न होना अच्छी बात है, लेकिन हमें अपने संस्कार नहीं छोड़ने चाहिए। गऊ सेवा, अतिथि सेवा हमारी संस्कृति का हिस्सा थे। पहले घरों के बाहर अतिथि देवो भव लिखा रहता था तथा आज कुत्तों से सावधान। कितना अंतर आ गया है। जब तक हम अपने संस्कारों पर पहरा नहीं देंगे तब तक हमारा उद्धार नहीं होगा। कथा को आगे ब़ढ़ाते हुए उन्होंने भगवान के अवतार और राजा दशरथ व माता कौशल्या के यहां अवतार लेने के कारणों संबंधी विस्तार से कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि राजा दशरथ के यहां भगवान ने एक रुप में नहीं बल्कि चार-चार रुपों में अवतार लिया। भगववान के अवतार की कथा के साथ ही पूरा हाल श्री राम के जयघोष से गूंज उठा और उन्होंने भय प्रकट कृपा स्तुति से भगवान की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान उनके द्वारा बधाई गीत जाए जाने पर श्रद्धालु खूब झूमें। उन्होंने भजन

भज ले हरि भज ले, हरि भजने का मौका है… के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रभु चरणों से जोड़ा। कार्यक्रम दौरान महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद जी ने आशीर्वाद देते हुए धर्म और भारतीय संस्कृति पर चलने की प्रेरणा दी। इस मौके पर महंत रमिंदर दास जी, प्रधान हरीश सैनी, शिअद हलका इंचार्ज संजीव तलवाड़, पूर्व पार्षद नीति तलवाड़, ललित महाजन, कीमती लाल आनंद, इंस्पैक्टर संजीव गौतम, प्रमोद शर्मा, अरुण गुप्ता, भारत भूषण वर्मा, सुनील पराशर काका, सोनू गुप्ता, शाम लाल सैनी, मनदीप शर्मा, कमल वर्मा, अजय शर्मा, अश्वनी शर्मा, भूषण शर्मा, डा. सलेश सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here