
हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में लागू किए गए एंट्री टैक्स के विरोध में टैक्सी यूनियन सहित ड्राइवर खुलकर आगे आ गए है। आजाद टैक्सी यूनियन पंजाब के नेतृत्व में यूनियन द्वारा 31 मार्च की रात से ही हाइवे पर धरना दिया जाएगा। यूनियन नेताओं का कहना है कि एंट्री टैक्स ड्राइवरों के लिए जजिया टैक्स जैसा है, जिस कारण उनकी रोजी-रोटी पर प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंनें कहा कि वह अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए सड़को पर संघर्ष करने को मजबूर है। उन्होंनें कहा वह सरकार से टैक्स को तुरंत रद्द करने की मांग करेंगें। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने जल्द ही कोई फैसला न लिया तो आने वाले समय में आंदोलन तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।












