
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल ने चेयरमैन आर.डोगरा जी के दिशा-निर्देशों अनुसार मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डोगरा जी की अध्यक्षता में डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल होशियारपुर में चैत्र नवरात्रि अष्टमी पूजन का सामारोह मनाया और कंजक पूजन किया।
इस अवसर पर डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल के चेयरमैन आर. डोगरा जी और एम.डी मुकेश डोगरा जी ने गुरुकुल के छात्रों को संबोधन करते हुए नवदुर्गा की स्तुति से प्रचित करवाया और गुरुकुल के स्टाफ और छात्रों के साथ मिल कर नवदुर्गा की आरती की । इस मोके पर गुरुकुल स्टाफ रितिका देवी, राजिंदर कौर, शुशोबिता , अमन और गुरुकुल के छात्र उपस्थित रहे।












