
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फतेहगढ़ चौक उप्पल अस्पताल के समीप डावर परिवार की तरफ से करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर कलश यात्रा निकाली गई और प्रभु का गुणगान करते हुए सभी कथा स्थल पर पहुंचे। कथा रोजाना सायं 5 से रात्रि 9 बजे की जाएगी तथा पहले दिन कथा करते हुए संत वृन्दावन दास ने श्रीमद्भागवत कथा का महात्म बताया।

उन्होंने भजनों के माध्यम से उपस्थिति को भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, स्वामी राम शरणानंद, पं. ओमकार नाथ शर्मा, मोहन लाल पहलवान, तरसेम मोदगिल, रमेश अग्रवाल, मेहर चंद वालिया, सन्नी महाजन, अशोक शर्मा, प्यारे लाल सैनी, सरपंच नरवीर नंदी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की।











