
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। स्व. लाला भीम सेन शर्मा (भीम स्वीट शाप) की याद में उनके बेटे प्रेम शर्मा की तरफ से गांव डूंगी चोई मेहंग्रोवाल मार्ग पर मैडीकल कैंप लगाया गया। इस मौके पर स्व. लाला भीम सेन की पौत्रबहु डा. राधिका शर्मा पत्नी मोहित शर्मा व उनकी टीम ने मरीजों का चैकअप किया और उन्हें दवाएं भेंट की। इस अवसर पर विशेष रुप से पहुंचे नई सोच के संस्थापक अध्यक्ष अश्वनी गैंद ने डा. राधिका शर्मा व उनकी टीम को सम्मानित किया और उनके प्रयास की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आज हमारी बेटियां बेटों की तरह ही जहां समाज सेवा कार्यों में अग्रणीय भूमिका निभा रही हैं वहीं देश की तरक्की में भी योगदान डालकर उसे रफ्तार प्रदान कर रही हैं। इस अवसर पर डा. राधिका के पिता अशोक शर्मा (महामंत्री नई सोच) ने भी राधिका और शर्मा परिवार के प्रयास की सराहना करते हुए अपनी बेटी पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रेम शर्मा, मोहित शर्मा, सन्नी शर्मा व शिवी शर्मा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।












