Wednesday, October 28, 2026
Home National स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने पहुंचे युवक की गिरने से मौत

स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने पहुंचे युवक की गिरने से मौत

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। धर्मशाला स्थित इंडोर स्टेडियम में कल सुबह खेल के मैदान में अचानक गिरने से युवक की मौत हो गई। रोज की तरह बैडमिंटन खेलने पहुंचे 32 वर्षीय विजय कुमार निवासी भड़वार (तहसील नूरपुर) के अचानक अचेत होकर गिर गए है। विजय धर्मशाला में एक निजी नौकरी करते थे और अपनी पत्नी व दो छोटे बच्चों (बेटा-बेटी) के साथ किराए के कमरे में रह रहे थे।

Advertisements

जानकारी के अनुसार कल सुबह विजय स्टेडियम में अपने साथियों के साथ बैडमिंटन खेल रहे थे। मैच के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह कोर्ट पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य खिलाड़ियों ने आनन-फानन में उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस थाना धर्मशाला के अंतर्गत इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मौत के असल कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here