Sunday, October 18, 2026
Home Latest निजी बस और ऑटोरिक्शा में टक्कर, 5 की मौत, 2 घायल

निजी बस और ऑटोरिक्शा में टक्कर, 5 की मौत, 2 घायल

आंध्र प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। अन्नामय्या जिले के गांव कलाकड़ा में एक निजी बस और ऑटोरिक्शा की भीषण टक्कर होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। 

Advertisements

जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि बस पिलर की ओर से रायचोटी आ रही थी और एक अन्य बस से आगे निकलते समय उसकी एक ऑटोरिक्शा से आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑटोरिक्शा में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here