Sunday, October 18, 2026
Home Crime कांग्रेस नेता की चाकू घोंपकर ह-त्या, पुलिस जांच जारी

कांग्रेस नेता की चाकू घोंपकर ह-त्या, पुलिस जांच जारी

तेलंगाना (द स्टैलर न्यूज़)। तेलंगाना के जगतियाल जिले में एक कांग्रेस नेता की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

Advertisements

पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता मारू गंगारेड्डी (56 वर्षीय) अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, उसी दौरान जगतियाल जिले के जाबितपुर गांव में एक कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, जिससे मारू गंगारेड्डी गिर गए, तभी कार से उतरकर आरोपी ने चाकू घोंपकर गंगारेड्डी की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक कांग्रेस नेता एमएलसी जीवन रेड्डी के करीबी बताए जा रहे हैं। पुलिस की ओर से मामले की जांच जारी है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here