
उदयपुर (द स्टैलर न्यूज़)। उदयपुर से जोधपुर जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानकारी मुताबिक यात्रियों से भरी बस पलट कर गहरी खाई में जा गिरी। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 31 यात्री सवार थे। बस गहरी खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है। हादसे का कारण बस का स्टीयरिंग फेल होना बताया जा रहा है। हादसे में कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं।
Advertisements













