Saturday, October 31, 2026
Home National अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा इंतकाल, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा इंतकाल, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा में लंबित इंतकाल के मामलों को पूरी तरह से निस्तारित करने के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग अगले माह से स्वचालित राजस्व प्रणाली शुरू करेगा। सीएम इसकी शुरुआत करेंगे। पेपरलेस रजिस्ट्री होने के करीब 8 दिनों के अंदर ही इंतकाल होंगे। इसके साथ ही प्रदेश में नव प्रशिक्षित करीब 1900 पटवारियों को जल्द जिलों में तैनाती मिलेगी। यह भी आदेश दिए गए हैं कि राजस्व से संबंधित मामले 5 दिनों से अधिक लंबित न रहें।

Advertisements

हरियाणा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन की वित्त आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने शुक्रवार को मंडलायुक्तों और उपायुक्तों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। आगामी स्वचालित प्रणाली में इंतकाल, रजिस्ट्रेशन और रिकॉर्ड प्रबंधन को एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा।

नागरिक ऑनलाइन दस्तावेज अपलोड कर सकेंगे। डिजिटल रिकॉर्ड देख सकेंगे और जल्द स्वीकृतियां प्राप्त कर सकेंगे जिससे कार्यालयों के चक्कर कम होंगे और काम में होने वाली देरी में कमी आएगी। स्वचालित कागज रहित और नागरिक केंद्रित शासन की दिशा में यह बड़ा कदम होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here