
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेंट कबीर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चग्गरां ने इस साल शानदार परिणाम हासिल करते हुए 5वीं और 8वीं कक्षा में 100% परिणाम प्राप्त किया। कक्षा 5वीं में इशानी ने पहला स्थान, सिंह एकतव ने दूसरा स्थान और जशन ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह कक्षा 8वीं में अर्शदीप कौर ने 600 में से 548 अंक, जसलीन कौर ने 542 अंक और नितिका ने 524 अंक प्राप्त करके स्कूल और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आशीष सरीन और प्रिंसिपल साहब ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों की मेहनत और समर्पण की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि अध्यापकों की लगन के कारण ही ये शानदार नतीजे संभव हो सके हैं। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन कमेटी द्वारा सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों को तहे दिल से मुबारकबाद दी गई।











