Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur बाबा साहिब की सोच पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि: तलवाड़

बाबा साहिब की सोच पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि: तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्म दिवस को समर्पित शिरोमणि अकाली दल के एससी विंग द्वारा “बाबा साहिब के आदर्श और आज की राजनीति” विषय पर एक प्रभावशाली सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता डॉ. धर्मपाल साहिल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और बाबा साहिब के समानता, न्याय और संवैधानिक मूल्यों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर साधु आश्रम की पूर्व केयर पर्सन रीटू जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और सामाजिक बदलाव में बाबा साहिब के योगदान को याद किया।

Advertisements

सेमिनार की अध्यक्षता होशियारपुर हलका इंचार्ज संजीव तलवाड़ द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज की राजनीति में बाबा साहिब के आदर्शों को अपनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी। इस मौके पर एससी विंग के जिला प्रधान एवं पूर्व मेयर प्रेम सिंह जी ने सेमिनार में पहुंचे सभी मेहमानों और साथियों का धन्यवाद किया।
सेमिनार के दौरान शिरोमणि अकाली दल ऐसी विंग पंजाब के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट शमशेर भारद्वाज जी ने बाबा साहिब के जीवन संघर्ष और उनके दिखाए मार्ग पर चलने की आवश्यकता पर जोर दिया गया तथा उपस्थित लोगों को सामाजिक समानता और न्याय के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर संतोष सिंह औजला, बिक्रमजीत सिंह कलसी, नरेंद्र सिंह, नीति तलवाड़, एमसी साहिबान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में संजीव थापर, भूपिंदर सिंह, मनीष आदिया, साहिल आदिया, बलवीर सिंह, प्रवीण सैनी, कृष्णा थापर, वरुण सैनी, मौंटी आदिया, कमलजीत सिंह, लवली भलवान, हांजी पुत्रा, हरमेश साहिल सहित अनेक महिलाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here