Friday, October 9, 2026
Home Crime क्लासरूम में घुसकर महिला टीचर पर फेंका तेजाब, पास बैठे दो बच्चे...

क्लासरूम में घुसकर महिला टीचर पर फेंका तेजाब, पास बैठे दो बच्चे भी घायल

गुरदासपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गुरदासपुर जिले के महिमदपुर गांव स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में ड्यूटी के दौरान महिला टीचर लखविंदर कौर (36) पर उनके ही भानजे ने क्लासरूम में घुसकर तेजाब फेंक दिया। वह गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि पास बैठे दो बच्चे भी चपेट में आकर घायल हो गये। स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को बटाला सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हमले के बाद फरार हुए आरोपी युवक को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार लखविंदर कौर की स्थिति नाजुक बनी हुई है। उनके चेहरे पर तेजाब का गंभीर असर पड़ा है। उनके अलावा, छह साल की प्रभजोत कौर की आंखों में तेजाब जाने से उसकी स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है।

Advertisements

डॉक्टरों के अनुसार बच्ची की आंखों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, चार साल के अजीत सिंह के चेहरे के कुछ हिस्से पर तेजाब गिरा। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। दोनों बच्चों का इलाज बटाला सिविल अस्पताल में चल रहा है। बटाला के डीएसपी हरीश बहल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कुछ ही समय में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक नशे का आदी है और वह गंभीर बीमारी से भी पीड़ित है। फिलहाल पुलिस उसके मकसद और पारिवारिक विवाद की संभावनाओं की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here