
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी को छोड़ने के बाद पंजाब की भगवंत मान सरकार ने राज्य सभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा हटा दी। इसके थोड़े समय बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सांसद सिंह को सेंट्रल रिजर्व पुलिस फ़ोर्स (CRPF) की सिक्योरिटी दी है।
Advertisements

बता दें कि एक दिन पहले ही हरभजन सिंह के आवास के बाहर पंजाब का गद्दार लिख दिया था और विरोध प्रदर्शन भी हुआ था।












