Tuesday, October 13, 2026
Home Latest चौधरी बलबीर और प्रिं. बग्गा की याद में “गंगा यमुनी–हार्मोनियस अवार्ड” से...

चौधरी बलबीर और प्रिं. बग्गा की याद में “गंगा यमुनी–हार्मोनियस अवार्ड” से सोढी और मट्टू सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सरसामाजिक जागरूकता के लिए कार्यरत संस्था “सवेरा” द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सौहद्र के अग्रदूत कामरेड दर्शन सिंह मट्टू और तजिंदर सिंह सोढी को वर्ष 2026 का “गंगा यमुनी – हार्मोनियस अवार्ड” से सम्मानित किया गया। मजदूर दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और महान समाजवादी विचारक स्व. मधु लिमये के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में सेंट जोसेफ अस्पताल की डॉ. जैसी जोसेफ ने इन शख़्सियतों को हार्मोनियस अवार्ड से सम्मानित करते हुए कहा कि प्रेम, दया और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने वाले वास्तव में फरिश्तों के समान होते हैं।

Advertisements

आज जारी प्रेस नोट में “सवेरा” के कन्वीनर डॉ. अजय बग्गा ने बताया कि कामरेड दर्शन सिंह मट्टू छात्र जीवन से ही सामाजिक बुराइयों – जैसे दहेज प्रथा, धर्म, जाति और मजहब के आधार पर भेदभावके खिलाफ संघर्षरत रहे हैं। तजिंदर सिंह सोढ़ी, पूर्व चेयरमैन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट होशियारपुर, पंथ की उन्नति के लिए हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने जीवनभर अपने प्रभावशाली भाषणों के माध्यम से भाईचारे और एकता का संदेश आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया।

डॉ. बग्गा ने ब्यान में बताया कि बताया कि “गंगा यमुनी – हार्मोनियस अवार्ड” से सम्मानित होने वाले दोनों समाज सेवकों को स्मृति चिन्ह, दुशाला और 21-21 हज़ार रुपये की राशि सामाजिक गतिविधियों पर खर्च करने के लिए प्रदान दी गई है। उन्होंने कहा कि यह अवार्ड समाजवादी नेताओं चौधरी बलबीर सिंह पूर्व सदस्य लोकसभा, और प्रिंसिपल ओम प्रकाश बग्गा पूर्व विधायक की स्मृति में प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि दोनों ही नेता राष्ट्रीय एकता, धर्मनिरपेक्षता और आपसी भाईचारे के लिए जीवनभर कार्यरत रहे। प्रिंसिपल ओम प्रकाश बग्गा का निधन 02 जून 1984 को और चौधरी बलबीर सिंह का निधन 10 मई 1985 को हुआ।

इस अवसर पर उन 16 विद्यार्थियों को 1-1 हज़ार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई, जो सुबह घर-घर अखबार बांटने का कार्य करते हुए दिन में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। यह छात्रवृत्ति एक वर्ष के लिए प्रदान की जाएगी। इसके अलावाखाना बनाने में कार्यरत्त उत्तम स्वच्छता अपनाने वाले10 कर्मियों को भी 1-1 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here