Thursday, October 15, 2026
Home Latest बंगाल में जीत के जश्न पर रोक, रैलियों व जुलूस पर पूरी...

बंगाल में जीत के जश्न पर रोक, रैलियों व जुलूस पर पूरी तरह से प्रतिबंध

पश्चिम बंगाल (द स्टैलर न्यूज़)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बीच निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संभावित तनाव को रोकने के लिए लिया गया है। विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद आज राज्य में कहीं भी विजय रैलियों की अनुमति नहीं होगी।”

Advertisements

इसके साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग उन शिकायतों की जांच कर रहा है, जिनमें कहा गया है कि विभिन्न राजनीतिक दलों के एजेंट मतगणना केंद्रों तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा, ताकि मतगणना प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके। राज्य में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी है और प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here