Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh आप विधायक का चालान काटना ASI को पड़ा भारी, साहिब ने करवाया...

आप विधायक का चालान काटना ASI को पड़ा भारी, साहिब ने करवाया लाइन हाजिर

मोहाली (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी की कट्टर ईमानदारी व सादगी से चल रही सरकार के एक विधायक का गुस्सा ट्रैफिक व्यवस्था में लगे एक कर्मचारी को भुगतना पड़ा। जहां गिदड़बाहा से आप विधायक हरदीप सिंह डिम्पी ढिल्लो ने गाड़ी का चालान काटने पर पुलिस मुलाजिम को लाइन हाजिर करवा दिया। मिली जानकारी के मुताबक ट्रैफिक को सुचारू ढंग से चलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम द्वारा अपनी ड्यूटी निभाई जा रही थी कि इस दौरान विधायक की गाड़ी चौक के नजदीक पहुंची तो ट्रैफिक पुलिस के एएसआई लखवीर सिंह ने गाड़ी को लाल बत्ती होने के कारण रोका।

Advertisements

जब मुलाजिम ने चालान काटने की बात कही तो विधायक के ड्राइवर के साथ उसकी काफी बहसबाजी भी हुई। जिसके बाद जब मुलाजिम ने चालान काट दिया तो विधायक ने अपनी ताकत का इस्तेमाल करते हुए उसे लाइन हाजिर करवा दिया।    

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here