
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोट सिद्ध के दर्शनों के लिए नई आबादी से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और बाबा जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। संगत को रवाना करने पहुंचे पूर्व पार्षद एवं स्वर्णकार संघ पंजाब वन तथा खत्री महासभा पंजाब के सीनियर वाइस प्रधान सुदर्शन धीर ने कहा कि पिछले 55 वर्षों से लगातार यहां से बाबा जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का जत्था जाता है।

उन्होंने कहा कि बाबा बालक नाथ जी के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और उनकी कृपा से हर तरफ मंगल ही मंगल होता है। उन्होंने संगत की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। इस अवसर पर तीर्थो देवी, तृप्ता धीर, नोबल धीर, नेहा धीर, बलजीत कौर, ममता रानी, तृप्ता शर्मा, रेखा देवी, दक्ष कुमार, अमन, शिवम, सिमरन देवी आदि लोग उपस्थित रहे।












