Thursday, October 8, 2026
Home Education पेपर लीक के बाद NTA का फैसला, NEET UG परीक्षा 2026 रद्द

पेपर लीक के बाद NTA का फैसला, NEET UG परीक्षा 2026 रद्द

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पेपर लीक के बाद NTA ने बड़ा फैसला लेते हुए NEET UG परीक्षा 2026 रद्द कर दी है। यह फैसला केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद लिया गया है। बता दें कि ये परीक्षा 3 मई 2026 को आयोजित की गई थी और इसमें 22 लाख बच्चे बैठे थे। यानी अब 22 लाख बच्चों को दोबारा परीक्षा देनी होगी। NTA के अनुसार, परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े कुछ मामलों और जांच एजेंसियों से मिली रिपोर्टों के बाद यह पाया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना उचित नहीं होगा। एजेंसी ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों का भरोसा बनाए रखने के लिए दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है।

Advertisements

नई परीक्षा तारीखों और एडमिट कार्ड जारी करने की जानकारी जल्द आधिकारिक माध्यमों से दी जाएगी। इस मामले को लेकर केंद्र सरकार ने व्यापक जांच के लिए केस केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दिया है। NTA ने कहा है कि वह जांच एजेंसियों को पूरा सहयोग देगा और सभी जरूरी दस्तावेज व रिकॉर्ड उपलब्ध कराएगा। एजेंसी ने माना कि दोबारा परीक्षा कराने से छात्रों और उनके परिवारों को परेशानी होगी, लेकिन यह फैसला छात्रों के हित और राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली पर विश्वास बनाए रखने के लिए जरूरी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here