Monday, October 26, 2026
Home National NEET UG परीक्षा की नई तारीख की घोषणा, 21 जून को होगा...

NEET UG परीक्षा की नई तारीख की घोषणा, 21 जून को होगा एग्जाम

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2026 की परीक्षा के लिए नई तारीख की घोषणा कर दी है। भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है कि अब नीट (यूजी) 2026 का री-एग्जामिनेशन 21 जून 2026 को होगा। बता दें कि पेपर लीक के बाद नीट यूजी की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी।  NTA की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, पूरे देश में यह परीक्षा एक साथ आयोजित की जाएगी।

Advertisements

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दें। परीक्षा का आयोजन रविवार को होने के कारण केंद्र सरकार और एनटीए ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।  NTA ने इस बार छात्रों और अभिभावकों के लिए एक विशेष चेतावनी भी जारी की है। एजेंसी ने कहा है कि सोशल मीडिया पर परीक्षा को लेकर कई तरह की भ्रामक खबरें फैल सकती हैं। ऐसे में किसी भी गलत जानकारी के शिकार होने से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here