
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के नेता दीपक सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार सुबह से ही दिल्ली और गोवा समेत करीब सात ठिकानों पर ईडी की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत की गई।

बताया जा रहा है कि ईडी की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और 100 करोड़ के बैंक फ्रॉड से जुड़े मामले में की गई है। कई घंटों तक चली तलाशी और पूछताछ के बाद दीपक सिंगला को गिरफ्तार किया गया। एजेंसी ने दिल्ली और गोवा में एक साथ छापेमारी कर दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए हैं।












