Tuesday, October 27, 2026
Home Jammu & Kashmir दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही वॉल्वो बस की ट्रक से हुई...

दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही वॉल्वो बस की ट्रक से हुई टक्कर, ड्राइवर की मौत, 15 श्रद्धालु घायल

कटड़ा (द स्टैलर न्यूज़)। माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा जा रही एक वॉल्वो बस दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 श्रद्धालु घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को चंडीगढ़ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि कई का सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में इलाज चल रहा है। हादसा राजपुरा के पास गांव पतारसी कलां में हुआ। मृतक ड्राइवर की पहचान फिरोजपुर निवासी इंदरजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 42 श्रद्धालु सवार थे जो माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

Advertisements

DSP, थाना इंचार्ज और मूलेपुर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस से फतेहगढ़ साहिब सिविल हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि दुर्घटना का कारण बस की तेज़ रफ़्तार थी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मृतक ड्राइवर के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here