Tuesday, October 27, 2026
Home National चलती कार को लगी आग, पूर्व सरपंच सहित 4 लोग जले

चलती कार को लगी आग, पूर्व सरपंच सहित 4 लोग जले

अजमेर (द स्टैलर न्यूज़)। अजमेर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां के बोराडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अराई रोड पर एक कार अचानक आग का गोला बन गई। इस भीषण हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। सीओ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ ने कहा कि उच्च अधिकारियों के निर्देशन में पूरे मामले की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान कांग्रेसी नेता पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान, मां पूर्व सरपंच पुसी देवी और उनकी भांजी महिमा के रूप में हुई है।

Advertisements

बताया जा रहा है कि रामसिंह चौधरी अपनी बीमार माता को अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी दौरान अराई रोड पर अचानक कार से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते वाहन आग के गोले में तब्दील हो गया। सीओ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ ने बताया कि पुलिस तकनीकी खराबी और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस दुखद घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here