Tuesday, October 13, 2026
Home National दिल्ली के ITO केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग

दिल्ली के ITO केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के दफ्तर में लगी आग

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली के आईटीओ (ITO) इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ स्थित ‘स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर’ (SPA) कैंपस के अंदर मौजूद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) के दफ्तर में आज सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दफ्तर की दूसरी मंजिल पर देखी गईं जिससे परिसर में हड़कंप मच गया।

Advertisements

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली फायर सर्विस (Delhi Fire Service) को सुबह करीब 9:37 बजे इस अग्निकांड की सूचना मिली। दफ्तर का समय होने के कारण प्रशासन तुरंत हरकत में आया और बिना कोई वक्त गंवाए एक के बाद एक कुल 8 दमकल गाड़ियों (Fire Tenders) को मौके पर रवाना किया गया। राहत की बात यह है कि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने समय रहते मोर्चा संभाल लिया और आग बुझाने का काम तेजी से जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here