Sunday, October 4, 2026
Home Punjab फिरोजपुर कैंट के निवेदीयम स्वीट्स एंड बेकर्स में लगी आग, लाखों का...

फिरोजपुर कैंट के निवेदीयम स्वीट्स एंड बेकर्स में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

फिरोजपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फिरोजपुर कैंट के जीटी रोड स्थित प्रसिद्ध निवेदीयम स्वीट्स एंड बेकर्स में कल अचानक भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटों और घने धुएं ने कुछ ही देर में पूरे प्रतिष्ठान को अपनी चपेट में ले लिया।

Advertisements

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग की इस घटना में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि प्रतिष्ठान में गैस सिलेंडर भी मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए राहत एवं बचाव दल द्वारा विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फायर ब्रिगेड की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here