Wednesday, September 30, 2026
Home Hoshiarpur अमेरिका में डिग्री हासिल कर विजय रत्ती ने रोशन किया बस्सी कलां...

अमेरिका में डिग्री हासिल कर विजय रत्ती ने रोशन किया बस्सी कलां का नामः सुदर्शन धीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के नारायण नगर निवासी विजय कुमार रत्ती ने अमेरिका में 50 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करके न केवल होशियारपुर बल्कि अपने पैतृक गांव बस्सी कलां का नाम भी रोशन किया है। यह बात स्वर्णकार संघ पंजाब वन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने कही। उन्होंने कहा कि गांव बस्सी कलां निवासी स्व. जीवन कार रत्ती के घर पैदा हुए विजय रत्ती ने विदेश में जाकर पहले मैराथन में पहला स्थान हासिल करके व अन्य उपलब्धियों के माध्यम से यहां का नाम चमकाया वहीं अब उन्होंने इतनी उम्र में आकर डिग्री हासिल करके सभी को गौरवांवित कर दिया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि इनके बड़े भाई राष्ट्रीय अवार्डी प्रो. सूरज प्रकाश रत्ती व नायब तहसीलदार वरिंदर कुमार रत्ती पर भी गांव को मान है, जो अपने-अपने कार्य क्षेत्र में पूरी मेहनत से कार्य करते हुए देश व जन सेवा को समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि विजय के स्वदेश लौटने पर उन्हें एक भव्य समारोह आयोजित करके सम्मानित किया जाएगा ताकि हमारे बच्चों और युवा पीढ़ी उनकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here