Wednesday, September 30, 2026
Home hoshiarpur एशियन गेम्स सिल्वर मैडल विजेता नीरज का पूर्व विधायक अरुण डोगरा ने...

एशियन गेम्स सिल्वर मैडल विजेता नीरज का पूर्व विधायक अरुण डोगरा ने किया भव्य स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के ब्लाक तलवाड़ा के गांव बह मवा निवासी व भारतीय नेवी में तैनात नीरज कुमार के एशियन गेम्स में सिल्वर मैडल जीतकर लौटने पर पूर्व विधायक अरुण डोगरा मिक्की ने साथियों सहित नीरज का स्वागत किया और उसे और भी बुलंदियों पर पहुंचने का आशीर्वाद दिया।

Advertisements

इस मौके पर श्री डोगरा ने कहा कि यह हल गर्व के हल हैं कि हमारे कंडी इलाके के एक और सपूत ने माता-पिता और अपने गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी को नीरज पर गर्व है। इस दौरान उन्होंने नीरज की माता-पिता एवं गांव निवासियों को भी नीरज की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here